आज का वचन

आपके दिन के लिए प्रोत्साहन का एक वचन।

बुधवार, 16 सितम्बर 2026

सिद्ध किया गया

"क्योंकि जिसके लिये सब कुछ है और जिसके द्वारा सब कुछ है, उसके लिए उचित था कि जब वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुँचाए, तो उनके उद्धार के कर्ता को दु:ख उठाने के द्वारा सिद्ध करे। पुत्र होने पर भी उसने दु:ख उठा–उठाकर आज्ञा माननी सीखी, और सिद्ध बनकर, अपने सब आज्ञा माननेवालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया।"
— इब्रानियों 2:10; इब्रानियों 5:8-9

मसीह को “सिद्ध” क्यों बनना था?

क्या वह पहले से ही सिद्ध नहीं था?

हाँ, स्वर्ग में अनन्त परमेश्वर के रूप में, वह पूर्णतः सिद्ध था।

लेकिन मनुष्य के रूप में, उसका मानवीय स्वभाव हर तरह के प्रलोभन से गुज़रने और उन पर विजय पाने के माध्यम से सिद्ध हुआ और “निष्पाप” निकला।

उसे उद्धारकर्ता के रूप में भी सिद्ध बनना था, ताकि वह “बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुंचाए।”

यह केवल क्रूस के दुखों को सहने के माध्यम से ही कार्यान्वित किया जा सकता था।

अपने पूरे जीवन के दौरान, वह अपने स्वर्गीय पिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित और आज्ञाकारी रहा, लेकिन उसे एक कदम और आगे बढ़ना था - एक ऐसा कदम जो उससे पहले किसी ने नहीं उठाया था, या उठा सकता था, और उसके बाद किसी को कभी नहीं उठाना पड़ेगा - उसे "मृत्यु तक, हाँ, क्रूस की मृत्यु तक आज्ञाकारी" होना था।

पाप का प्रायश्चित बनने के लिए, उस पाप रहित व्यक्ति को परमेश्‍वर ने "हमारे लिये पाप ठहराया", ताकि पिता क्रूस पर उसके शरीर में "पाप पर दण्ड की आज्ञा" दे सके और और इस प्रकार हमारे अपराधों और पापों को मिटा दें।।

इसके अलावा, उसे मानवता पर उसकी शक्ति को तोड़ने के लिए पाप के जनक के खिलाफ मृत्यु तक एक विशाल आध्यात्मिक लड़ाई लड़नी होगी।

नतीजतन पिता हमे "अन्धकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश” करा सकता है।

इस तरह मसीह एक सिद्ध उद्धारकर्ता बन गया, जो हमारा "पूरा पूरा उद्धार कर सकता है"।

शेयर करें:

हाल के दिन

दैनिक प्रोत्साहन

दैनिक वचन प्राप्त करें

कल का वचन ईमेल या Telegram पर प्राप्त करें।

Telegram

दैनिक वचन Telegram में प्राप्त करें।

अपनी भाषा चुनें

ईमेल

दैनिक वचन अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

अपनी भाषा चुनें